Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: कर्नाटक

AltnewsUttarakhand 06/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अल्मोड़ा विधानसभा के बिन्तोला में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक रहे। इस दौरान आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नाटक ने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और जनजागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सीमित संसाधनों के बीच गांव-गांव तक पहुंचकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी सेवाओं को मजबूत करने में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और बच्चों को विभिन्न योजनाओं एवं कल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्रभावी रूप से मिल सके। कर्नाटक ने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके समर्पण, सेवाभाव और जनसेवा की भावना का सम्मान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी समर्पण के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता का संदेश पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री रेखा आर्या के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद और सेवा गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गोविंद सिंह मेहता, दीपक मेहता, अभिषेक तिवारी, देवेंद्र सिंह कनवाल, प्रेमा देवी, मीना आर्य, वीरेंद्र सिंह मेहता, भगवत सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह मेहता, सुरेंद्र मेहता, महिपाल मेहता, चंदन मेहता, देवकी देवी, चंपा देवी, किरण आर्य और गंगा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोबाइल में युवतियों की फोटो और आपत्तिजनक सामग्री मिलने के मामले में बजरंग दल ने जांच की मांग की
Next: पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.