Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 08/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने गुरुवार को स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं, स्ट्रॉन्ग रूम की स्थिति तथा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रखरखाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया और वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मशीनों के सुरक्षित भंडारण, रखरखाव तथा उपलब्ध अभिलेखों की जांच की। जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस से संबंधित विभिन्न पंजिकाओं एवं अभिलेखों का परीक्षण करते हुए मशीनों के भंडारण और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा तथा अभिलेखों के समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित भंडारण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी आवश्यक अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा सुरक्षा संबंधी निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार रवि साह सहित निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू
Next: बिन्सर वन्यजीव अभयारण्य के प्रतीक चिह्न का राज्यपाल ने किया अनावरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.