Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • किशन गुरुरानी के निधन से सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति
  • अल्मोड़ा

किशन गुरुरानी के निधन से सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति

AltnewsUttarakhand 09/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक किशन चन्द्र गुरुरानी के निधन पर नगर निगम सभागार में सर्वदलीय शोक सभा आयोजित की गई। महापौर अजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई सभा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

महापौर अजय वर्मा ने पार्षदों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किशन गुरुरानी की कमी सामाजिक जीवन में हमेशा महसूस होगी। वे दीन-दुखियों और बेसहारा लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। सभा का संचालन करते हुए कैलाश गुरुरानी ने कहा कि किशन गुरुरानी संघ के जिला संघचालक होने के साथ ही रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले प्रमुख व्यक्तित्व थे।

पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने उन्हें समाज सेवा और रोगियों की मदद के लिए समर्पित व्यक्ति बताया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि किशन दा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते थे और जिला चिकित्सालय की समस्याओं व व्यवस्थाओं पर नजर रखते थे। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि वे समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए उपलब्ध रहते थे, जबकि पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने उनके व्यापक जनसंपर्क और जिले के गांव-गांव तक परिचित होने का उल्लेख किया।

दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मजबूत स्तंभ बताया। दर्जा राज्य मंत्री सिकंदर पवार ने उनके सेवा भाव को याद किया, जबकि पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती ने कहा कि वे नियमित रूप से अस्पताल जाकर रोगियों का हालचाल लेते थे। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को याद किया। आनंद सिंह बगड़वाल और अल्मोड़ा अर्बन बैंक की अध्यक्ष वसुधा पंत ने बैंक के विकास में उनके योगदान तथा मरीजों की मदद के लिए किए गए कार्यों को सराहा।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शाही और केमिस्ट एसोसिएशन के वीएस मनकोटी ने उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने वाला ‘चलता-फिरता रक्तकोष’ बताया। डॉ. जेसी दुर्गापाल ने कहा कि वे स्वामी विवेकानंद अस्पताल के संस्थापक सदस्य और रेडक्रॉस के सक्रिय सहयोगी थे। गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण कांडपाल ने गौ सेवा और नेत्र आरोग्य के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। डे-केयर एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेम जोशी ने उन्हें निराश्रित रोगियों का बड़ा सहारा बताया, जबकि भाजपा नेता रवि रौतेला ने कहा कि उनके जाने से समाज को एक सच्चे मार्गदर्शक की कमी खलेगी। उनके सहयोगी रहे रणजीत भंडारी ने भी उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए।

शोक सभा में नगर निगम के पार्षदों सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए किशन गुरुरानी के सामाजिक योगदान को याद किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसबी अल्मोड़ा ने निकाली साइबर जागरूकता रैली
Next: फोन चुराने के बाद भी नहीं भरा मन, चोर ने पीड़ितों से ही मांगे पासवर्ड

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.