Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फोन चुराने के बाद भी नहीं भरा मन, चोर ने पीड़ितों से ही मांगे पासवर्ड
  • देहरादून

फोन चुराने के बाद भी नहीं भरा मन, चोर ने पीड़ितों से ही मांगे पासवर्ड

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। क्लेमेनटाउन क्षेत्र में मोबाइल फोन चोरी होने और कथित चोर की ओर से पीड़ितों को मैसेज भेजकर पासवर्ड मांगने का मामला सामने आया है। युवती कौशिकी ध्यानी ने वीडियो जारी कर घटना के संबंध में आरोप लगाए हैं। इंटरनेट मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है।

वीडियो में कौशिकी ध्यानी का कहना है कि क्लेमेनटाउन क्षेत्र से उनके, उनके भाई और अन्य लोगों के मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। आरोप है कि फोन चोरी करने वाले व्यक्ति ने बाद में मैसेज भेजकर उनके पासवर्ड मांगे। युवती ने यह भी दावा किया कि संबंधित व्यक्ति प्रेमनगर समेत अन्य क्षेत्रों में मोबाइल चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस के अनुसार, मोबाइल चोरी की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है। खबर के मुताबिक, सक्षम नाम के युवक ने मोबाइल चोरी होने की शिकायत की थी। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि क्षेत्र में फोन चोरी की शिकायत 13 सितंबर को मिली थी।

सीओ अंकित कंडारी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस मोबाइल फोन बरामद करने के प्रयास कर रही है। जिस नंबर से पीड़ितों को मैसेज भेजकर पासवर्ड मांगने का आरोप है, उसे सर्विलांस पर रखा गया है। संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किशन गुरुरानी के निधन से सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति
Next: उत्तराखंड में 112 सायरनों ने दिया भूकम्प अलर्ट, अब हर माह होगी जांच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.