Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बिना सत्यापन रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई
  • अल्मोड़ा

बिना सत्यापन रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 09/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर अल्मोड़ा पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार सुबह धारानौला चौकी क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को व्यापक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा और पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान बिना सत्यापन के रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। अल्मोड़ा पुलिस ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग एवं सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने किरायेदारों और अन्य बाहरी व्यक्तियों का नियमानुसार पुलिस सत्यापन कराएं तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विक्टोरिया ने शिव शक्ति को 39 रन से हराया, मनोज बिष्ट बने मैन ऑफ द मैच
Next: बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान का तत्काल आकलन करें अधिकारी : मदन कौशिक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.