Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान का तत्काल आकलन करें अधिकारी : मदन कौशिक
  • हरिद्वार

बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान का तत्काल आकलन करें अधिकारी : मदन कौशिक

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। प्रदेश में भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को तत्काल सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित किसानों और अन्य पात्र लोगों को नियमानुसार मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्राथमिकता से पूरी करने को कहा है। मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि नौ अक्तूबर को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा पशुधन, आवास और अन्य परिसंपत्तियों को हुई क्षति का भी आकलन किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर तत्काल सर्वेक्षण करें, ताकि नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और प्रभावितों को समय पर राहत दी जा सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों और अन्य प्रभावित लोगों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अधिकारी संवेदनशीलता के साथ काम करें और सर्वेक्षण एवं आकलन की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न होने दें। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र लोगों को मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। मदन कौशिक ने राहत वितरण में पारदर्शिता बरतने और वास्तविक प्रभावितों तक सहायता पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी जरूरी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि आपदा प्रभावित किसानों और अन्य लोगों को समय पर राहत मिल सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिना सत्यापन रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई
Next: दिल्ली कूच से पहले यूथ कांग्रेस के सात नेता नजरबंद, आठ घंटे घर में बैठाए रखा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.