Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मां नंदा देवी मंदिर समिति ने किशन चंद्र गुरुरानी और राजा धीरेंद्र प्रताप सिंह को दी श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

मां नंदा देवी मंदिर समिति ने किशन चंद्र गुरुरानी और राजा धीरेंद्र प्रताप सिंह को दी श्रद्धांजलि

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मां नंदा देवी मंदिर समिति एवं गीता भवन कमेटी की ओर से मंदिर समिति के संरक्षक एवं समाजसेवी किशन चंद्र गुरुरानी तथा समिति के सहयोगी राजा धीरेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में वक्ताओं ने किशन चंद्र गुरुरानी के सामाजिक क्षेत्र में योगदान और मां नंदा देवी मंदिर समिति से उनके जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वहीं, राजा धीरेंद्र प्रताप सिंह के निधन को भी अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने दोनों शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए उन्हें इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक सभा में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, आनंद बगड़वाल, मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, तारा जोशी, हरीश बिष्ट, निर्मल जोशी, पुष्कर नेगी, शेखर जोशी, रिक्खू साह, मुन्ना वर्मा, गीता मेहरा, गोविंद मेहरा, अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर, मुन्ना पांडे, रामावतार, कमलेश जोशी, राजेंद्र साह, डॉ. गोपाल सिंह अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, नवीन वर्मा, महेंद्र बिष्ट, राजकुमार, नमन बिष्ट, धनंजय साह, दिनेश जोशी और हनी वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऋषिकेश को-ऑपरेटिव बैंक को मिली नई कार्यकारिणी, धन सिंह बुटोला अध्यक्ष निर्वाचित
Next: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को टिहरी में

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.