Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश को-ऑपरेटिव बैंक को मिली नई कार्यकारिणी, धन सिंह बुटोला अध्यक्ष निर्वाचित
  • देहरादून

ऋषिकेश को-ऑपरेटिव बैंक को मिली नई कार्यकारिणी, धन सिंह बुटोला अध्यक्ष निर्वाचित

AltnewsUttarakhand 10/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, ऋषिकेश की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। धन सिंह बुटोला बैंक के अध्यक्ष और सीए निशांत भारद्वाज उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों के चुनाव में किसी भी पद पर मतदान की नौबत नहीं आई।
चुनाव अधिकारी डॉ. अमित कुमार वर्मा के अनुसार, सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 26 सितंबर को बैंक के सामान्य निकाय के लिए 88 प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। इसके बाद 9 अक्तूबर को संचालक मंडल का चुनाव भी निर्विरोध संपन्न हुआ। शनिवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष धन सिंह बुटोला ने कहा कि वह सभी संचालकों को साथ लेकर बैंक के विकास और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर बैंक के पूर्व अध्यक्ष सीएम सेमवाल और सचिव एसएस राणा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।

संचालक मंडल में इन सदस्यों को मिली जगह
विभिन्न वार्डों से निर्वाचित संचालक मंडल के सदस्यों में आदर्श ग्राम से निशांत भारद्वाज, आवास विकास कॉलोनी-1 से महेश चिटकारिया, आवास विकास कॉलोनी-2 से वीरेंद्र सिंह रौतेला, आशुतोष नगर से धन सिंह बुटोला, गुमानीवाला से जसपाल भंडारी, ढालवाला-14 बीघा से लक्ष्मी सेमवाल, देहरादून रोड से मनोज नौटियाल, बनखंडी से मुकेश शर्मा, मेन बाजार से विजय अरोड़ा, लक्ष्मणझूला रोड से रेखा वर्मा, शीशम झाड़ी से नंदा जोशी और हरिद्वार मार्ग से उमा देवी शामिल हैं।
जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधियों के रूप में बृजपाल सिंह राणा और पुष्पा पुंडीर निर्वाचित हुए। वहीं, उत्तराखंड अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स फेडरेशन के प्रतिनिधियों के रूप में चिंतामणि, राजेंद्र लिंगवाल, भगवती प्रसाद सकलानी, राजू लाल, करण सिंह बर्थवाल और शिव प्रसाद खैखरियाल चुने गए।
चुनाव प्रक्रिया में सह-निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित कुमार सैनी और नोडल अधिकारी आशीष संगर ने सहयोग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भैरव घाट पर ब्रह्मलीन संतों का तर्पण, उत्तराखंड के विकास की कामना
Next: मां नंदा देवी मंदिर समिति ने किशन चंद्र गुरुरानी और राजा धीरेंद्र प्रताप सिंह को दी श्रद्धांजलि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.