Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डायल 112 पर आत्महत्या की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, 5 हजार रुपये का चालान
  • अल्मोड़ा

डायल 112 पर आत्महत्या की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, 5 हजार रुपये का चालान

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। डायल 112 पर आत्महत्या की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना लमगड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस ने जांच में सूचना भ्रामक पाए जाने पर ठाट जलना निवासी बच्चे सिंह के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत 5 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की। साथ ही उसकी काउंसिलिंग भी की गई।

पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के बच्चे सिंह ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी कि उसके पड़ोस में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है और तत्काल पुलिस सहायता की जरूरत है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जैंती और रात्रि अधिकारी व गश्ती पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मामले की जांच की तो सूचना झूठी और भ्रामक पाई गई। इसके बाद पुलिस ने कॉलर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी काउंसिलिंग भी की।

अल्मोड़ा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवाओं का इस्तेमाल केवल वास्तविक आपात परिस्थितियों में करें। झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बजरंग दल की अल्मोड़ा जिला टोली में चार कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी
Next: क्वारब में सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, घाटी की ओर का काम पूरा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.