Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बजरंग दल की अल्मोड़ा जिला टोली में चार कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी
  • अल्मोड़ा

बजरंग दल की अल्मोड़ा जिला टोली में चार कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी

AltnewsUttarakhand 24/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संगठनात्मक विस्तार के तहत बग्वालीपोखर में आयोजित विभागीय बैठक में बजरंग दल की नई जिला टोली के दायित्वों की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह रावत की संस्तुति पर बलवंत सिंह बिष्ट को जिला गौरक्षा प्रमुख, इंदर पालीवाल को जिला सह गौरक्षा प्रमुख, शुभम को जिला सुरक्षा प्रमुख और सौरभ बिष्ट को जिला सह सुरक्षा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। बैठक में संगठन की मजबूती, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सेवा, सुरक्षा, संस्कार और धर्म रक्षा से जुड़े कार्यों को गति देने पर चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवीन दायित्वधारियों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर केंद्रीय सह मंत्री हरिशंकर, प्रांत संगठन मंत्री अजय, प्रांत संयोजक पूरन जोशी और प्रांत उपाध्यक्ष एवं विभाग पालक समर पाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नई जिला टोली की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खाद्य विभाग के नए नियमों के खिलाफ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी
Next: डायल 112 पर आत्महत्या की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, 5 हजार रुपये का चालान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.