Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार के यूनानी कॉलेज में फर्जीवाड़ा, मान्यता पर लगी रोक
  • हरिद्वार

हरिद्वार के यूनानी कॉलेज में फर्जीवाड़ा, मान्यता पर लगी रोक

AltnewsUttarakhand 25/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड के एकमात्र यूनानी मेडिकल कॉलेज में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग ने उत्तरांचल यूनानी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पदार्था, हरिद्वार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मान्यता नहीं दी है। साथ ही संस्थान पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड की टीम ने 23 और 24 जून को कॉलेज का निरीक्षण किया था। इस दौरान 20 शिक्षक केवल कागजों पर कार्यरत पाए गए। आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कॉलेज प्रबंधन से साक्ष्य मांगे जाने पर सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए गए। जांच में फुटेज एडिटेड और छेड़छाड़ किए हुए पाए गए।
20 फर्जी टीचर मिले: समिति के मुताबिक, फुटेज में लूपिंग सीक्वेंस थे और समय के साथ फ्रेम का मिलान नहीं हो रहा था। इन साक्ष्यों के आधार पर आयोग ने 20 शिक्षकों को फर्जी माना। प्रति फर्जी शिक्षक पांच फीसदी सीट कटौती के नियम के तहत कॉलेज की 60 बीयूएमएस सीटों पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया। इसके अलावा, नियमों के गंभीर उल्लंघन पर संस्थान पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शिवकुमार बरनवाल ने भी आयोग के आदेश की पुष्टि की है। मान्यता नहीं मिलने से इस सत्र में कॉलेज की बीयूएमएस सीटों पर दाखिले नहीं हो सकेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को पांच-पांच लाख की सहायता की संस्तुति
Next: सूरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 400 से अधिक मरीजों की हुई जांच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.