Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को पांच-पांच लाख की सहायता की संस्तुति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को पांच-पांच लाख की सहायता की संस्तुति

AltnewsUttarakhand 25/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना से संबंधित समितियों की बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में पत्रकारों और उनके आश्रितों से जुड़े सहायता के विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की गई।

बैठक में चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पत्रकार कल्याण कोष से पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की संस्तुति की गई। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रसित एक वरिष्ठ पत्रकार को उपचार के लिए पांच लाख रुपये की सहायता देने की संस्तुति की गई।

मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत चार वरिष्ठ पत्रकारों को आठ हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की संस्तुति भी की गई।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण, सम्मान और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सूचना विभाग संकटग्रस्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण से जुड़े मामलों पर नियमित रूप से बैठकें कर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जा रहा है, ताकि पात्र पत्रकारों और उनके परिजनों को सहायता मिल सके।

बैठक में सूचना विभाग के अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक केएस चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी चेतन कुमार पांडेय तथा पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य गिरीश तिवारी, अमित शर्मा और शशि शर्मा मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंडियों से बिना शर्त माफी मांगें अखिलेश: स्वामी रसिक महाराज
Next: हरिद्वार के यूनानी कॉलेज में फर्जीवाड़ा, मान्यता पर लगी रोक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.