Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सूरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 400 से अधिक मरीजों की हुई जांच
  • अल्मोड़ा

सूरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 400 से अधिक मरीजों की हुई जांच

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ग्राम सूरी में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम शहीद सैनिक स्मारक परिसर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। कांग्रेस नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह फर्त्याल के संयोजन और हल्द्वानी स्थित बृज लाल हॉस्पिटल के डॉ. अजय पाल सिंह के विशेष प्रयासों से आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श देने के साथ ब्लड प्रेशर, शुगर और ईसीजी की जांच की। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में हड्डी रोग, सामान्य चिकित्सा, सर्जरी, हृदय रोग, स्त्री रोग और बाल रोग से संबंधित मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. अजय पाल, डॉ. लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश चौरसिया, डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. सुमित राणा, डॉ. विजय गैरोला, डॉ. प्रियल तिवारी और डॉ. हिमानी शर्मा ने सेवाएं दीं। संयोजक देवेंद्र सिंह फर्त्याल ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जनसेवा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान लोगों को आयुष्मान कार्ड, ईएसआई और हेल्थ इंश्योरेंस के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरिद्वार के यूनानी कॉलेज में फर्जीवाड़ा, मान्यता पर लगी रोक
Next: यूकेडी की 27 अक्टूबर को विधानसभा घेराव की तैयारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.