Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 284 करोड़ रुपये से अधिक की 67 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 105.30 करोड़ रुपये की लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण और 178.76 करोड़ रुपये की लागत के 34 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के लिए नौ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। इस दौरान विभिन्न विभागों की स्वरोजगारपरक योजनाओं के लाभार्थियों को एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के चेक वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर सरकार का विशेष ध्यान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश भ्रमण के बाद क्षेत्र में पर्यटकों और श्रद्धालुओं का आकर्षण बढ़ा है। इस वर्ष आदि कैलाश यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख से अधिक पहुंचने की संभावना है। इससे होमस्टे, परिवहन, स्थानीय उत्पादों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिथौरागढ़ में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किए जा रहे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे सीमांत क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर मिलेंगे। पिथौरागढ़-बांस-आंवलाघाट सड़क और पुल बनने से गंगोलीहाट की दूरी कम होगी और हाट कालिका मंदिर तक पहुंचना आसान होगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, हल्द्वानी, दिल्ली और देहरादून तक हवाई संपर्क को बढ़ावा दिया जा रहा है। नैनीसैनी हवाई अड्डे को लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

धामी ने कहा कि प्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार, नकल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है और 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लखपति दीदी सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता, सख्त भू-कानून और दंगा विरोधी कानून को राज्यहित में उठाए गए कदम बताया।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाओं में नैनीसैनी देवत से कनारी पाभैं तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण, कैलीगाड़ पुल से बेस अस्पताल तक सड़क का सुधारीकरण व हॉटमिक्स कार्य तथा डीडीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत करना शामिल है। इसके अलावा मवानी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने, मूनाकोट के रियांसी में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति देने और अस्कोट लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य कराने की घोषणा की गई।

अन्य घोषणाओं में छाना पाण्डेय के ज्याला मंदिर में सीसी मार्ग निर्माण, ग्राम चिमुशी में गाड़ देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण तथा चण्डाक-छेड़ा दिगतोली सड़क का सुधारीकरण और चौड़ीकरण शामिल है।

कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से गुंजी और आदि कैलाश की यात्रा सुगम हुई है। उन्होंने क्षेत्र में धार्मिक एवं साहसिक पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सीमांत सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित सीमांत नेत्र चिकित्सालय में ऑप्टिकल बायोमीटर का शुभारंभ किया। इससे मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में विधायक बिशन सिंह चुफाल, फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, महापौर कल्पना देवलाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती से हटाई रोक, छात्र संख्या के आधार पर भरेंगे पद
Next: उत्तराखंडियों से बिना शर्त माफी मांगें अखिलेश: स्वामी रसिक महाराज

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.