Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंडियों से बिना शर्त माफी मांगें अखिलेश: स्वामी रसिक महाराज
  • देहरादून

उत्तराखंडियों से बिना शर्त माफी मांगें अखिलेश: स्वामी रसिक महाराज

AltnewsUttarakhand 25/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों को कथित तौर पर ‘घुसपैठिया’ कहे जाने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार में सनातन धर्म विकास परिषद के अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज ने आपत्ति जतायी है। उन्होंने अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। उत्तर प्रदेश सरकार में सनातन धर्म विकास परिषद के अध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने उत्तराखंड के लोगों ने अपने राज्य के निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया है। इस आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों को जिन कठिनाइयों और कथित अत्याचारों का सामना करना पड़ा, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को अपने पिता एवं उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में उत्तराखंड आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं को भी याद करना चाहिए। कहा कि वह स्वयं भी उत्तराखंड आंदोलनकारी रहे हैं और आंदोलन के संघर्ष, पीड़ा तथा राज्य निर्माण के पीछे की भावनाओं को भली-भांति समझते हैं। ऐसे में उत्तराखंड के लोगों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना अत्यंत निंदनीय है। उत्तराखंड के निवासी देश की एकता, संस्कृति, सुरक्षा और राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देते आए हैं। उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी टिप्पणी को उचित नहीं ठहराया जा सकता। कहा कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को सार्वजनिक बयान देते समय प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने
Next: उत्तराखंड में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को पांच-पांच लाख की सहायता की संस्तुति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.