Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सत्यों जल महोत्सव में हरीश रावत ने भरी हुंकार, मानदेय वृद्धि से लेकर विकास तक उठाए मुद्दे
  • अल्मोड़ा

सत्यों जल महोत्सव में हरीश रावत ने भरी हुंकार, मानदेय वृद्धि से लेकर विकास तक उठाए मुद्दे

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सत्यों में आयोजित जल महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पूर्व सैनिकों और पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरीश रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, भोजन माताएं और आशा कार्यकर्ता सीमित संसाधनों के बावजूद समाज और प्रदेश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे रहे हैं, जबकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पूर्व सैनिकों और पंचायत प्रतिनिधियों की सेवाएं भी सम्मान के योग्य हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके मानदेय में वृद्धि के लिए आवश्यक कदम उठाने के साथ उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए रावत ने जनता से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को 2027 के चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना, विकास कार्यों को गति देना और जनसमस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर रुके हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनहित से जुड़े कार्यों को पूरा करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान रावत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस मामले में जनता की भावनाओं और न्याय की अपेक्षाओं का उल्लेख करते हुए सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, दीवान सिंह भैसोड़ा, राजेंद्र बाराकोटी, पीतांबर पांडे, डॉ. अजय पाल, प्रशांत भैसोड़ा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला
Next: चंडी चौक पर अतिक्रमण हटाया, फड़-ठेली संचालकों को चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.