Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अलेक्जेंडर गेट से कोतवाली तक सड़क मरम्मत शुरू, 210 मीटर मार्ग पर होगा पैच वर्क
  • अल्मोड़ा

अलेक्जेंडर गेट से कोतवाली तक सड़क मरम्मत शुरू, 210 मीटर मार्ग पर होगा पैच वर्क

AltnewsUttarakhand 27/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लंबे इंतजार के बाद नगर के अलेक्जेंडर गेट से कोतवाली तक सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को मार्ग के 210 मीटर हिस्से में पैच वर्क शुरू किया गया। सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर लगातार प्रयास कर रहे पार्षद वैभव पांडे की पहल के बाद काम शुरू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। पार्षद ने पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

अलेक्जेंडर गेट से कोतवाली तक का मार्ग नगर के महत्वपूर्ण रास्तों में शामिल है। सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए पार्षद वैभव पांडे ने कई बार जिलाधिकारी अंशुल सिंह से मुलाकात कर मरम्मत की मांग उठाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए, जिसके बाद सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो सका।

पार्षद वैभव पांडे ने कार्य शुरू होने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर उन्होंने कई बार जिलाधिकारी से मुलाकात कर जनहित में मार्ग को दुरुस्त कराने का अनुरोध किया था। जिलाधिकारी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाना और उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क की मरम्मत शुरू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा होगा, जिससे लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।

निर्माण कार्य के चलते अलेक्जेंडर गेट से कोतवाली तक संबंधित मार्ग पर काम पूरा होने तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि निर्माण कार्य बिना बाधा के पूरा हो सके।

सड़क मरम्मत शुरू होने से स्थानीय लोगों को इस महत्वपूर्ण मार्ग की स्थिति सुधरने की उम्मीद है। निर्माण कार्य के शुभारंभ के दौरान टम्टा मोहल्ला की पार्षद नेहा टम्टा सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सल्ट में कार सवार रामनगर के दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस और चाकू बरामद
Next: आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.