Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 27/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड आशा कार्यकर्मी यूनियन (सीटू) की जिला शाखा के बैनर तले मंगलवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने सरकार पर आशा कार्यकर्ताओं की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मानदेय बढ़ाने, सेवाओं के नियमितीकरण और समय पर भुगतान सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने की अपील की। जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि आशा कार्यकर्ता दिन-रात स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करती हैं, लेकिन लंबे समय से उनके मानदेय में वृद्धि नहीं की गई है। बढ़ती महंगाई के बीच कम मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मांग की कि आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने एक निश्चित तारीख पर मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। यूनियन ने आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित कर 26 हजार रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन देने, उनकी सेवाओं को स्थायी एवं नियमित करने तथा मानदेय का भुगतान निर्धारित तिथि पर सीधे बैंक खातों में करने की मांग उठाई। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली 3300 रुपये की प्रोत्साहन राशि पूर्व की भांति सरकार की ओर से दिए जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने सेवानिवृत्ति के बाद आशा कार्यकर्ताओं को पेंशन की सुविधा देने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक पेंशन व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक सेवानिवृत्त आशा कार्यकर्ताओं को एकमुश्त 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाए, ताकि उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके। प्रदर्शन में यूनियन की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी, उपाध्यक्ष नीमा जोशी, कोषाध्यक्ष ममता भट्ट, भगवती आर्या, प्रभा नेगी, हंसी देवी, पदमा पांडे, जानकी देवी, हेमा गुरुरानी, किरन शाह, आनंदी मेहरा, देवकी बिष्ट, उमा आगरी और रूपा देवी सहित अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अलेक्जेंडर गेट से कोतवाली तक सड़क मरम्मत शुरू, 210 मीटर मार्ग पर होगा पैच वर्क
Next: कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.