Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ट्रक खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत
  • अल्मोड़ा

ट्रक खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

AltnewsUttarakhand 29/12/2021 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान क्षेत्र में बीती देर रात ट्रक बेकाबू होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को कैंटर वाहन अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान में सब्जी उतारकर रामनगर वापस जा रहा था। तभी रामनगर रोड पर पनुवाधोखन के पास वाहन बेकाबू होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर भतरौंजखान थानाध्यक्ष अनीस अहमद मय फोर्स आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने खाई में नीचे उतरकर दोनों का रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। हालांकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था, जिसे पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान हरीश सैनी निवासी जोगीपुरा नैनीताल और गोधन सिंह रावत पुत्र चंदन सिंह निवासी जस्सागांजा नैनीताल के रूप में हुई है। बता दें कि भतरौंजखान-रामनगर मार्ग पर पनुवाधोखन सड़क हादसों को लेकर काफी संवेदनशील जगह है। इस स्थान पर इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। अभी पिछले महीने ही एक यात्रियों से भरी केएमयू की बस इस स्थान पर दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बची थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खिरखेत में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 2238 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Next: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा जनपद का छात्रा सम्मेलन हुआ संपन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.