Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खिरखेत में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 2238 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा

खिरखेत में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 2238 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

AltnewsUttarakhand 29/12/2021 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सेवा ही संकल्प, सेवा ही जीवन मुहीम के तहत विधानसभा रानीखेत के अंतर्गत इंटर कॉलेज खिरखेत में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 2238 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। शिविर में वरिष्ठ न्यूरोसर्जन, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ फिजिशियन, वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ आदि वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान लोगों को जॉच एवं दवाईयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। शिविर के संयोजक सामाजिक कार्यकर्त्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह अधिकारी ने कहा कि लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है। ऐसे मरीज जो अपना इलाज नहीं करा पाते उनके लिए उनके द्वारा निरंतर ग्राम स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण भी किया जाता है। बताते चलें कि वे इससे पूर्व ताड़ीखेत, चोनलिया, भिकियासैंण, सरना, मजखाली, विनायक, उपराडी, विल्लेख, डोंडा खाल, रानीखेत आदि स्थानों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर चुके हैं।

(रिपोर्ट – मोहित अधिकारी )

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विद्युत विभाग से सम्बंधित जन समस्याएं लेकर अधिशासी अभियंता से मिले सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे
Next: ट्रक खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.