Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: 15 से 18 वर्ष के 31 हजार बच्चों को लगेगी वैक्सीन, रोस्टरवार विद्यालयों में लगेगी वैक्सीन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: 15 से 18 वर्ष के 31 हजार बच्चों को लगेगी वैक्सीन, रोस्टरवार विद्यालयों में लगेगी वैक्सीन

AltnewsUttarakhand 01/01/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को जनपद में लगने जा रही वैक्सीन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने आज नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों/समस्त उपजिलाधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विद्यालयों का रोस्टर बना लिया जाय, कि किस तिथि को विद्यालय के बच्चों को वैक्सीनेट किया जाना है। उन्होंने कहा कि जनपद में 31 हजार बच्चों को वैक्सीनेट किया जाना है इसके लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाय।

जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्य शिक्षाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए विद्यालय खुलवाने के साथ ही छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन कराया जाय। उन्होंने कहा कि जो शिक्षण संस्थान छूट गये हैं उनको भी सम्मिलित किया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि 18 वर्ष से अधिक आयु वाले जो लोग वैक्सीनेशन से छूट गये है उन लोगों का तत्काल वैक्सीनेशन किया जाय ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी सी0एस0 मर्तोलिया, समस्त उपजिलाधिकारी व समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीपीआईडी ने विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची की जारी, द्वाराहाट से एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार होंगे दावेदार
Next: उत्तराखंड निःशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना के तहत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.