Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड निःशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना के तहत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड निःशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना के तहत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित

AltnewsUttarakhand 01/01/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

द्वाराहाट। बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर सरकार कई सारी योजनाएं जारी करती रहती है। उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए संभव प्रयास केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। ऐसी एक योजना का ऐलान उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गयी है, जिसका नाम है उत्तराखंड निःशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना। योजना का ऐलान 15 अगस्त 2021 को 75 वें स्वतंत्रता दिवस के दिन किया गया। उत्तराखंड राज्य के जितने भी मेहनती व होनहार छात्र हैं उनके 10वीं व 12वीं कक्षा पास करने पर सरकार द्वारा फ्री टैबलेट बांटे जायेंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आईटी का प्रयोग बढ़ा है। राज्य सरकार 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को प्री लोडेड कंटेंट के साथ टैबलेट देगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति हमारे एजुकेशन सिस्टम को भारतीय संस्कृति के साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से जोड़ेगी। इससे हमारी युवा पीढ़ी और छात्र छात्राओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डिजीटल एजुकेशन के वर्चुअल समिट में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से हमारे एजुकेशन सिस्टम में काफी परिवर्तन आया है। शिक्षा में आईटी का प्रयोग बढ़ा है। राज्य सरकार ने भी डिजिटल एजुकेशन में महत्वपूर्ण पहल की हैं। वहीं आज द्वाराहाट में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज द्वाराहाट की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। उत्तराखंड निःशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना के तहत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज द्वाराहाट में सभी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। आज के इस कार्यक्रम में द्वाराहाट विधानसभा के विधायक के प्रतिनिधि युगल किशोर मौजूद रहे। द्वाराहाट विधानसभा के विधायक महेश नेगी ने फोन के माध्यम से सभी बच्चों, अभिभावकों तथा सभी उपस्थित शिक्षकों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाए देते हुए सम्बोधित किया।
(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: 15 से 18 वर्ष के 31 हजार बच्चों को लगेगी वैक्सीन, रोस्टरवार विद्यालयों में लगेगी वैक्सीन
Next: महिला ने गटका विषाक्त पदार्थ, अस्पताल भर्ती

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.