Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश में पहले दिन हुआ 4705 किशोरों का टीकाकरण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • कोरोना
  • देहरादून

प्रदेश में पहले दिन हुआ 4705 किशोरों का टीकाकरण

AltnewsUttarakhand 16/03/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड में 12 से 14 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू हो गया है। पहले दिन राज्य भर में कुल 4705 किशोरों का टीकाकरण किया गया है। जिसमें यूएस नगर में सबसे अधिक 1374, जबकि पिथौरागढ़ में सबसे कम महज 12 किशोरों का टीकाकरण किया गया। 15 साल से कम उम्र के किशोरों के टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को देशभर में 12 से 14 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू किया गया। राज्य में भी बुधवार को इस अभियान की शुरूआत हुई। हालांकि पहले दिन काफी कम किशोरों का टीकाकरण हो पाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को केवल 13 साल के युवाओं को टीके लगाए गए। इसकी वजह यह रही कि कोविन पोर्टल पर पंजीकरण बुधवार से ही शुरू हुए। ऐसे में बूथों पर 12 साल की आयु पूरी कर चुके किशोरों को बुलाया गया था। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार बुधवार को राज्य भर में कुल 4705 किशोरों का टीकाकरण किया गया है।

पांच जिलों में 100 से कम किशोरों का टीकाकरण: टीकाकरण अभियान के पहले दिन राज्य में टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी रही। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को अल्मोड़ा में 34, चम्पावत में 20, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में 78 और उत्तरकाशी में 51 किशोरों का ही टीकाकरण किया जा सका। जबकि बागेश्वर में 459, चमोली में 126, देहरादून मे 755, हरिद्वार में 872, नैनीताल में 196, पौड़ी में 329, टिहरी में 399, यूएस नगर में 1374 किशोरों का टीकाकरण किया गया।

राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में हुआ टीकाकरण
जीआईसी अल्मोड़ा में आज 12 से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण कार्य का शुभारंभ विधायक मनोज तिवारी ने किया। पहले दिन 34 बच्चों को कोविड का टीका कोरबेवैक्स लगाया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरसी पंत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपांकर डेनियल, डॉ. सी.एस. जोशी, वैक्सीनेटर योगेश भट्ट एवं डॉ. तनुजा, कपिल नयाल और आशा वर्कर मौजूद रही।

उम्र की वजह से टीकाकरण में दिक्कत: राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह मार्तोलिया ने बताया कि गुरुवार को टीकाकरण केवल ट्रायल के आधार पर शुरू करने को कहा गया था। इसलिए टीकाकरण कम हुआ है। उन्होंने कहा कि कोविन पोर्टल पर पंजीकरण तो शुरू हो गए हैं लेकिन पोर्टल कम उम्र के किशोरों का पंजीकरण भी ले ले रहा है। ऐसे में बूथों पर उम्र वेरिफाई कर ही टीकाकरण करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यह टीका 12 साल से कम उम्र के किशोरों को नहीं लगना है। ऐसे में विशेष सावधानी बरती जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के जनपद उधमसिंह नगर स्थानान्तरण होने पर शुभकामनाओं के साथ दी भावभीनी विदाई
Next: 10 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.