Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के जनपद उधमसिंह नगर स्थानान्तरण होने पर शुभकामनाओं के साथ दी भावभीनी विदाई
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के जनपद उधमसिंह नगर स्थानान्तरण होने पर शुभकामनाओं के साथ दी भावभीनी विदाई

AltnewsUttarakhand 15/03/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आज 15 मार्च को डा0 मंजूनाथ टी0सी0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के जनपद अल्मोड़ा से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर स्थानान्तरण होने पर सम्मान में समस्त थाना/शाखा प्रभारी/पुलिस लाईन/पुलिस कार्यालय स्टाफ की उपस्थित में भाव-भीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुए सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारीगणों द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने कराने हेतु जनपद अल्मोड़ा की सम्पूर्ण पुलिस द्वारा कर्तव्यनिष्ठता से किये गये कार्यो की सराहना की।
इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मगणों द्वारा आदेश-निर्देशों का पालन कर टीम वर्क के साथ अच्छा कार्य करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही की सराहना की गयी।
एस0एस0पी0 अल्मोड़ा के पद पर रहते हुए अल्मोड़ा को नशा मुक्त बनाने की पहल सराहनीय रही, देश के भविष्य युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए जनपद स्तर पर जनजागरूकता अभियान के साथ-साथ नशे के तस्करों पर लगातार कार्यवाही की गयी।
उन्होंने जनपद के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार बन्धुओं/ सभी सम्भ्रान्त नागरिकों, सीनियर सिटिजनों के साथ-साथ अल्मोड़ा की समस्त जनता द्वारा जनजागरूता अभियान को सफल बनाने एवं जनता के हित में पुलिस को किये गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विदाई समारोह कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अधि0/कर्मगणों द्वारा महोदय को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाओं के साथ भाव-भीनी विदाई देकर विदा किया।
उक्त समारोह कार्यक्रम में ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स/यातायात, राजीव कुमार पुलिस उपाधीक्षक संचार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दो आईपीएस समेत चार पुलिस अफसरों के तबादले
Next: प्रदेश में पहले दिन हुआ 4705 किशोरों का टीकाकरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.