Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात, पर्यटन सीजन के मद्देनजर अल्मोड़ा और रानीखेत सहित 16 शहरों में बनेगी टनल पार्किंग
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पौड़ी
  • रुद्रप्रयाग

पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात, पर्यटन सीजन के मद्देनजर अल्मोड़ा और रानीखेत सहित 16 शहरों में बनेगी टनल पार्किंग

AltnewsUttarakhand 30/04/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। राज्य में चारधाम यात्रा हो या पर्यटन सीजन वाहनों की लंबी कतार और उन्हें पार्क करने के लिए जगह की तलाश से आने वाले समय में राहत मिलेगी। सरकार अब पर्वतीय क्षेत्रों में टनल पार्किंग पर काम कर रही है। मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद अब शहरी विकास विभाग ने सभी जिलाधिकारियों से इसकी रिपोर्ट मांगी है। पिछले दिनों मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने बैठक में टनल पार्किंग की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत शासन ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजकर टनल पार्किंग की रिपोर्ट मांगी है। सभी पर्वतीय जिलों के डीएम ऐसे पार्किंग स्थलों को चिह्नित करके बताएंगे, जिसके आधार पर आगे का काम होगा।

मामले में जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव शहरी विकास आनंद बर्धन ने बताया कि सभी जिलों से रिपोर्ट आने के बाद टनल पार्किंग की दिशा में आगे का काम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) पहले से ही प्रदेश में टनल पार्किंग निर्माण के क्षेत्र में काम कर रहा है। लिहाजा, राज्य सरकार भी आरवीएनएल की मदद से टनल पार्किंग बनाने पर विचार कर रही है। अल्मोड़ा, रामनगर, धारचूला, भीमताल, रानीखेत, अगत्स्यमुनि, श्रीनगर, उत्तरकाशी, चंबा, चमोली, गोपेश्वर, मसूरी, नैनीताल, पौड़ी, चमियाला और गुप्तकाशी। इन शहरों का चयन पर्यटन के नजरिए से किया गया है। हालांकि डीएम की रिपोर्ट के बाद ही टनल पार्किंग की जरूरत और चिह्नित स्थानों की स्थिति साफ हो पाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोविड संक्रमण को देखते हुए जनपद अल्मोड़ा में मास्क हुआ अनिवार्य, नहीं पहनने पर देना होगा 1000 रुपये तक जुर्माना
Next: बलढौटी गधेरा पुनर्जनन अभियान के तहत ग्रीन हिल्स संस्था ने चलाया स्वच्छता अभियान चलाया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.