Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बलढौटी गधेरा पुनर्जनन अभियान के तहत ग्रीन हिल्स संस्था ने चलाया स्वच्छता अभियान चलाया
  • अल्मोड़ा

बलढौटी गधेरा पुनर्जनन अभियान के तहत ग्रीन हिल्स संस्था ने चलाया स्वच्छता अभियान चलाया

AltnewsUttarakhand 01/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ग्रीन हिल्स संस्था द्वारा लिये गये संकल्प बलढौटी गधेरा पुनर्जनन अभियान के तहत संस्था द्वारा आज आयकर कार्यालय के निकट स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि अपर जिला अधिकारी चंद्र सिंह मर्तोलिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी थे। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं यदि ये पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझ गए तो इससे देश का समाज का बहुत भला होगा। इन्हीं बच्चों में से कोई बच्चा कल को पर्यावरणविद बनकर नदियों आदि के लिए कार्य करेगाl विधायक मनोज तिवारी ने ग्रीन हिल्स के कार्यों की सराहना करते हुए कहा जल स्रोतों को संरक्षित करने की जरूरत है। जल है, तो कल है, जल नहीं तो कल भी नहीं है। कार्यक्रम में विवेकानंद इंटर कॉलेज, मानस पब्लिक स्कूल, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विद्यर्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ स्वच्छता अभियान में पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया। यह बहुत हर्ष का विषय है कि शहर के युवाओं एवं स्थानीय महिलाओं सहित लगभग 175 लोगों ने पूरे उत्साह के साथ चारों तरफ फैले हुए पॉलीथीन एवं अन्य कूड़े को एकत्रित किया। मात्र ढाई घण्टे चले इस अभियान में ही एक ट्रक कचरा एकत्रित किया गया।

भवाली की शिप्रा नदी कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी ने बच्चों को संबोधित करते हुए पॉलीथीन से ईकोब्रिक्स बनाने के बारे में बताया।
कार्यक्रम में समाज सेवी गिरीश मल्होत्रा, लता पांडे, आनन्द बिष्ट, गोपाल मोहन भट्ट, अखिलेश टम्टा सहित कई विशिष्ट गण उपस्थित रहे। ग्रीन हिल्स परिवार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं नगरपालिका की टीम का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आभार व्यक्त किया एवं आशा व्यक्त की कि भविष्य में नगरवासियों का सहयोग इसी तरह मिलता रहेगा और हम जल संचय के कार्य को एक सफल मुकाम तक ले जा पाएँगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात, पर्यटन सीजन के मद्देनजर अल्मोड़ा और रानीखेत सहित 16 शहरों में बनेगी टनल पार्किंग
Next: हंगामे की भेंट चढ़ा पूर्व विधायक महेश नेगी की ओर से विधायक निधि के खेल किटों का वितरण कार्यक्रम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.