Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विकासखंड द्वाराहाट के बमनपुरी गांव में गहराया जल संकट
  • अल्मोड़ा

विकासखंड द्वाराहाट के बमनपुरी गांव में गहराया जल संकट

AltnewsUttarakhand 02/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: विकासखंड द्वाराहाट के सभी क्षेत्रों में पानी का हाहाकार मचा हुआ है। हर घर नल-हर घर जल के तहत गांवों में लाइनें तो बिछा दी गईं, लेकिन पानी की कोई व्यवस्था न होने से पूर्व में स्टैंड पोस्ट से मिलने वाला पानी भी अब नहीं मिल रहा है। इधर ग्राम सभा बमनपुरी के ग्रामीण भी विगत एक माह से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। यहां के ग्रामीण तीन-तीन किलोमीटर दूर से पानी ढो रहे हैं। बमनपुरी के ग्रामीणों कहना है कि पुराने व सूख चुके नौलों को फिर से ढूंढ कर साफ किया जा रहा है लेकिन इनमें अधिकांश नौले सूख चुके हैं। इससे ग्रामीणों की समस्या और बढ़ गई है, स्रोत कम और आबादी अधिक होने के कारण कई बार स्थिति तनावपूर्ण हो जा रही है। विभाग भी इस गंभीर समस्या से अनजान नहीं है। प्रभावित क्षेत्रों के लिए लगाए गए टैंकर भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। सड़क से दूर बसे गावों के लोगों के लिए परेशानियाँ और अधिक हैं। पानी की किल्लत के चलते क्षेत्र के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनना मुश्किल हो गया है। लोगों ने योजना को तत्काल दुरुस्त करने की माग की है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा के मुकेश नेगी रातोंरात बने करोड़पति, माई 11 सर्कल में जीते 1 करोड़
Next: प्राधिकरण समाप्ति तक जारी रहेगा आन्दोलन, गांधी पार्क में गरजी सर्वदलीय संघर्ष समिति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.