Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्राधिकरण समाप्ति तक जारी रहेगा आन्दोलन, गांधी पार्क में गरजी सर्वदलीय संघर्ष समिति
  • अल्मोड़ा

प्राधिकरण समाप्ति तक जारी रहेगा आन्दोलन, गांधी पार्क में गरजी सर्वदलीय संघर्ष समिति

AltnewsUttarakhand 03/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा– जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज गांधी पार्क में धरना दिया तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने बताया कि उन्होंने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को पत्र लिखकर यह मांग की है कि पहाड़ की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण को पर्वतीय क्षेत्र से समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के विरोध में संघर्ष कर रही सर्वदलीय संघर्ष समिति के शिष्टमंडल को 14 अक्टूबर 2021 को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान की उपस्थिति में पूर्व शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने स्पष्ट घोषणा की थी कि अल्मोड़ा तथा कोटद्वार नगरपालिकाओं को पूर्ववत् नगर क्षेत्र में भवन मानचित्र स्वीकृत करने के अधिकार पुनः दिए जाएंगे तथा उन्होंने तत्कालीन शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली को निर्देश भी दिए थे कि तत्काल इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी किया जाए। परन्तु आज आठ माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है तथा उनकी यह घोषणा हवा हवाई साबित हुई। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अल्मोड़ा में स्वयं स्वीकार किया था कि जिला विकास प्राधिकरण के कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन गये हैं तथा उनके कारण लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। और उसके बाद उनके द्वारा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की कार्यवाही को स्थगित करने के आदेश दिए गये लेकिन जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया गया। अब जबकि शासन के स्तर से यह कहा जा रहा है कि जिन भवनस्वामियों ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराये अपने भवनों का निर्माण किया है उन मामलों में भी कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धी समस्त अधिकार नगरपालिका को नहीं दे देती तब तक सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना जारी रहेगा। धरने में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, आनन्द सिंह बगडवाल, समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डेय, हेम चन्द्र जोशी, महेश चन्द्र आर्या, ललित मोहन पन्त, एम०सी०काण्डपाल, राजू गिरी, सभासद हेम तिवारी, सभासद सचिन आर्या, कांंग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, आनन्दी वर्मा, प्रताप सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विकासखंड द्वाराहाट के बमनपुरी गांव में गहराया जल संकट
Next: विकास भवन, पांडेखोला से अल्मोड़ा बाजार जाने वालों को सहूलियत, लक्ष्मेश्वर होते हुए जाएंगे 2 टैक्सी वाहन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.