Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विकास भवन, पांडेखोला से अल्मोड़ा बाजार जाने वालों को सहूलियत, लक्ष्मेश्वर होते हुए जाएंगे 2 टैक्सी वाहन
  • अल्मोड़ा

विकास भवन, पांडेखोला से अल्मोड़ा बाजार जाने वालों को सहूलियत, लक्ष्मेश्वर होते हुए जाएंगे 2 टैक्सी वाहन

AltnewsUttarakhand 04/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कुछ दिन पूर्व लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह(मोनू) द्वारा जिलाधिकारी वंदना सिंह को एक ज्ञापन दिया गया था, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि पाण्डेखोला से लक्ष्मेश्वर से बाजार जाने वाले क्षेत्र के बुजुर्ग एवं महिलाओं को टैक्सी वाहन की सुविधा नहीं होने के से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में वाहन उपलब्ध कराने की मांग की गई जिससे क्षेत्र के बुजुर्ग एवं महिलाओं को बाजार जाने में हो रही दिक्कतें कम हो जाएंगी। उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा अल्मोड़ा टैक्सी यूनियन के सहयोग से 2 टैक्सी वैन चलाने की अनुमति प्रदान की गई है। ये टैक्सी वाहन नवीन कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पांडेखोला, लक्ष्मेश्वर से होते हुए बाजार को जाएंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इन वाहनों के चलने से जहाँ क्षेत्रवासियों को सहूलियत होगी वहीं विकास भवन में कार्य हेतु गए लोगों के अल्मोड़ा जाने का समय भी बचेगा। कलेक्ट्रेट-लक्ष्मेश्वर-बाजार वाहन सेवा का आज 4 मई 2022 को विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में सभासद अमित साह (मोनू) और क्षेत्र की समस्त जनता द्वारा जिलाधिकारी वंदना सिंह, टैक्सी यूनियन का आभार प्रकट किया गया। उद्घाटन में लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह(मोनू), विधायक मनोज तिवारी, यातायात प्रभारी गणेश हरड़िया, टैक्सी यूनियन महासचिव नीरज पवार, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण जोशी, विनोद सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी, पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी, अतुल पांडेय, भूपेंद्र जोशी, दीवान सिंह बिष्ट, मोहन सिंह काराकोटी, दिनेश दानी, पम्मी पंत, भुवन चन्द्र भट्ट, अजीत बाल्मिकी, कुंदन लटवाल, गिरीश तिवारी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्राधिकरण समाप्ति तक जारी रहेगा आन्दोलन, गांधी पार्क में गरजी सर्वदलीय संघर्ष समिति
Next: एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद की एसओजी टीम को किया भंग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.