Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • काम की तलाश में गए रानीखेत के युवक का गेस्ट हाउस में मिला शव
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून

काम की तलाश में गए रानीखेत के युवक का गेस्ट हाउस में मिला शव

AltnewsUttarakhand 16/05/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। काम की तलाश में मसूरी आया युवक गेस्ट हाउस में मृत मिला। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को पिक्चर पैलेस स्थित एक होटल में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। एसआई विनय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस को गेस्ट हाउस संचालक ने बताया गया कि युवक नौ मई से गेस्ट हाउस में रुका था। देर रात को अपने कमरे में चला गया। सुबह जब सफाई कर्मचारी कमरे में गया तो कमरा खुला था। सफाई कर्मचारी ने उसे आवाज दी, तो उसने कोई हरकत नहीं की। इसके बाद कर्मचारी ने गेस्ट हाउस संचालक को सूचित किया। एसआई विनय शर्मा ने बताया कि मृतक पहचान पूरन सिंह बिष्ट (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से अल्मोड़ा के रानीखेत एरोली का रहने वाला था। उसके पास आधार कार्ड कर्नाटक के बेंगलुरू के पते का है। पूरन बेंगलुरु में शेफ का काम करता था और मसूरी में काम की तलाश में आया था। कमरे से कुछ शराब के पव्वे भी बरामद हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई। वहीं, मृतक के परिजनों को भी उक्त घटना की जानकारी दे दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा द्वारा ज्योत्सना त्रिपाठी को उनकी विशेष उपलब्धि पर किया गया सम्मानित।
Next: खूबसूरत स्‍थानों पर कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से नहीं आता है बल्कि उसे ईश्वर स्वयं बुला देते हैं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.