Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा द्वारा ज्योत्सना त्रिपाठी को उनकी विशेष उपलब्धि पर किया गया सम्मानित।
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा द्वारा ज्योत्सना त्रिपाठी को उनकी विशेष उपलब्धि पर किया गया सम्मानित।

AltnewsUttarakhand 16/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा।16–05–22

आज बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा द्वारा ज्योत्सना त्रिपाठी को उनकी विशेष उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। ज्योत्सना त्रिपाठी विगत वर्ष 2021-22 में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की कक्षा आठ की छात्रा रही हैं । विगत वर्ष ही ज्योत्सना द्वारा मंथली साइंस कंपटीशन में ऑल इंडिया बेसिस साइंस कंपटीशन में प्रतिभाग कर टैलेंट एंड अपॉर्चुनिटी के अंतर्गत अवार्ड प्राप्त किया । आज मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट द्वारा बधाई देते हुए ज्योत्सना त्रिपाठी को प्रतीक चिन्ह देकर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के मंच से सम्मानित किया तथा मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने कहा ज्योत्सना एक प्रतिभाशाली और अनुशासित छात्रा रही है हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और हमें विश्वास है कि भविष्य में शिक्षण के क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अपनी विलक्षण प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अद्वितीय उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर ज्योत्सना त्रिपाठी के माता पिता भावना त्रिपाठी,भुवन चंद्र त्रिपाठी, मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट, उप प्रधानाचार्य रंजना भंडारी, शिक्षक गण, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट उप प्रधानाचार्य रंजना भंडारी तथा प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट द्वारा ज्योत्सना एवं उनके माता पिता को शुभकामनाएं देते हुए ढेर सारी बधाइयां दी एवं कंपटीशन में अर्जित प्रमाण पत्र एवं मानस पब्लिक स्कूल की तरफ से अवार्ड प्रदान किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ियों ने थॉमस कप जीतकर रच दिया इतिहास
Next: काम की तलाश में गए रानीखेत के युवक का गेस्ट हाउस में मिला शव

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.