Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वाहन असंतुलित होकर खाई में गिरा, पांच घायल
  • अल्मोड़ा

वाहन असंतुलित होकर खाई में गिरा, पांच घायल

AltnewsUttarakhand 20/05/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हिटी सल्ट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक मारुति इको वाहन असंतुलित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में समा गया। हादसे में सवार एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे मारुति ईको वैन थाना सल्ट से जालीखान की तरफ करीब 20 मीटर दूर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन सड़क से करीब 50 मीटर भवाली गांव के पास गहरी खाई में गिर गया। हादसे में खीमानंद शर्मा (40) पुत्र ज्वाला दत्त, सुनीता पत्नी खीमानंद, गणेश शर्मा (14) पुत्र खीमानंद शर्मा, भानू (17) पुत्र खीमानंद, आरती (13) पुत्री खीमानंद, सभी निवासी ग्राम भवानी थाना सल्ट अल्मोड़ा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सल्ट थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को रेस्क्यू कर निकाला गया और पुलिस ने उन्हें अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बताया गया है कि घायलों को मामूली चोटें हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शौक पूरे करने को अस्पताल से फायर उपकरण चोरी कर ले गये 2 युवक, पुलिस ने 3 घंटे में किया अंदर
Next: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने किए निरीक्षक, उपनिरीक्षकों के तबादले

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.