Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शौक पूरे करने को अस्पताल से फायर उपकरण चोरी कर ले गये 2 युवक, पुलिस ने 3 घंटे में किया अंदर
  • अल्मोड़ा

शौक पूरे करने को अस्पताल से फायर उपकरण चोरी कर ले गये 2 युवक, पुलिस ने 3 घंटे में किया अंदर

AltnewsUttarakhand 20/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बीती 19 मई, गुरुवार को वादी महेंद्र सिंह बिष्ट साइट इंजीनियर बेस अस्पताल अल्मोड़ा ने बेस अस्पताल से पीतल के फायर उपकरण लैंडिंग वाल्ब चोरी हो जाने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा दर्ज़ कराया। मुक़दमे में विवेचना चौकी प्रभारी बेस नेहा राणा द्वारा की जा रही थी।
मामले में तत्काल खुलासे एवं माल बरामदगी हेतु प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक नेहा राणा, का0 वीरेंद्र सिंह बिष्ट, का0 मोहन राणा द्वारा काफी खोजबीन, एवं सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के पश्चात 02 युवकों को पकड़कर कब्जे से चोरी किये गए पीतल के फायर उपकरण लैंडिंग वाल्ब बरामद किया गया है।
पूछताछ पर दोनों ने बताया कि वह पूर्व में ऑक्सीजन प्लांट में काम करते थे। शौक पूरे करने को चोरी की और फायर वॉल्ब चोरी करने के पश्चात कबाड़ी को बेचने हेतु ले जा रहे थे, चोरी का माल बेचते उससे पूर्व ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए। बरामद हुए माल की कीमत 96,000 रूपये लगभग आंकी गयी है।

अभियुक्तों का विवरण-
सौरभ पन्त उम्र 27 साल पुत्र नवीन चंद्र पंत निवासी हाल बेस नर्सिंग हॉस्टल अल्मोड़ा मूल निवासी ग्राम खूठ पोस्ट धामस जिला अल्मोड़ा
प्रदीप राणा उम्र 20 साल पुत्र नरेंद्र सिंह राणा निवासी हाल बेस कैंपस अल्मोड़ा मूल निवासी ठिकलना जागेश्वर अल्मोड़ा

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़कों की दुर्दशा पर चढ़ा अल्मोड़ा विधायक का पारा, विभागों को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
Next: वाहन असंतुलित होकर खाई में गिरा, पांच घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.