Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार अल्मोड़ा में हुआ प्रतिभा दिवस समारोह का सफल आयोजन
  • अल्मोड़ा

राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार अल्मोड़ा में हुआ प्रतिभा दिवस समारोह का सफल आयोजन

AltnewsUttarakhand 21/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार अल्मोड़ा शनिवार, 21 मई को प्रतिभा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के कई छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गए। विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं द्वारा अपनी प्रतिभा का परिचय दिया गया। समारोह का विशेष आकर्षण- विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी रही जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट्स व मॉडल्स प्रदर्शित किए। सम्मानित निर्णायकों में खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग पी०एस० जंगपांगी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पाठक व वरिष्ठ डायट प्रवक्ता डॉ० बी०सी० पांडेय शामिल थे। विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का संचालन विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों डॉ० प्रभाकर जोशी, हरीश चन्द्र आर्य, पूरन सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह चम्याल, मनोज बिष्ट व नीतू कर्नाटक द्वारा किया गया। कला प्रदर्शनी का नेतृत्व शिक्षिकाओं श्वेता राणा, उमा पाठक, प्रेमा कैड़ा ने किया। विद्यालय की महिला अभिभावकों ने शानदार झोड़ा नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र पांडेय द्वारा सभी अतिथियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया। समारोह का संचालन शिक्षक दीप जोशी ने किया। समारोह में शिक्षकों ललित मोहन तिवारी, रवि मोहन तिवारी, विनोद जोशी, शिवराज बनकोटी आदि द्वारा भी सक्रिय सहयोग दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फर्जी आधार कार्ड से सिम लेकर खाते से 11 लाख गायब करने वाले उत्तर प्रदेश के 02 साईबर ठग आए पकड़ में
Next: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में धूमधाम से मनाया गया प्रतिभा दिवस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.