Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • फर्जी आधार कार्ड से सिम लेकर खाते से 11 लाख गायब करने वाले उत्तर प्रदेश के 02 साईबर ठग आए पकड़ में
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

फर्जी आधार कार्ड से सिम लेकर खाते से 11 लाख गायब करने वाले उत्तर प्रदेश के 02 साईबर ठग आए पकड़ में

AltnewsUttarakhand 21/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। साईबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डा0 नीलेश आनन्द भरणे द्वारा जनपद स्तर पर गठित टीम एवं प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा गठित टीम को साईबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए सख्त निर्देश पर निरीक्षक अरुण कुमार प्रभारी डीसीआरबी के नेतृत्व में टीम द्वारा बीती 20 मई को वांछित 02 साईबर अभियुक्तों मुकुल कुमार को उसके कम्प्यूटर जन सेवा केन्द्र पुख्ता बाजार से तथा मो० युसुफ को भी मोबाईल की दुकान से गिरफ्तार किया।

मामले में शिकायतकर्ता रमेश चन्द्र निवासी ग्राम च्याली पो० छाना गोलू जिला अल्मोड़ा द्वारा 16 फरवरी 2022 को थाना द्वाराहाट में एफआईआर दर्ज करायी थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसके एसबीआई रानीखेत में प्रचलित खाते से 10 जनवरी 2022 से 19 जनवरी 2022 के मध्य अनाधिकृत रूप से धोखाधड़ी एवं ऑनलाईन ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 11,18,338/- रूपये अज्ञात अभियुक्तों द्वारा हड़प लिये गये हैं। जिसकी विवेचना निरीक्षक राजेश कुमार यादव कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा सम्पादित की जा रही है।

थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा बताया गया कि इस घटना का मास्टर माइण्ड अभियुक्त मो० आसिफ है जिसके द्वारा वादी मुकदमा रमेश चन्द्र का आधार कार्ड धोखे से प्राप्त कर उसमें अपनी फोटो लगाकर अपना फर्जी आधार कार्ड बनाया गया और उस आधार कार्ड से वादी के नाम का नया सिम लेकर पीड़ित के नाम के बैंक खाते से लिंक मोबाईल का सिम प्राप्त करके सिम को एक्टिवेट किया गया तत्पश्चात अपने मोबाईल में एसबीआई योनो एप डाउनलोड करके अपने साथी अभियुक्तों के अलग-अलग बैंक अकाउण्ट में धनराशि ट्रान्सफर करके हड़प लिये गये।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों मो0 आसिफ, विशेष शर्मा, सोमन ठाकुर, धीरज कुमार, मौ० आरिफ सैफी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है जिसमें से अभियुक्त मुकुल कुमार और मो० युसुफ काफी समय से फरार चल रहे थे पकड़े गए।

गिरफ्तारी पुलिस टीम में ये रहे शामिल
निरीक्षक अरुण कुमार प्रभारी डीसीआरबी जनपद अल्मोड़ा (टीम प्रभारी)
उप निरीक्षक मोहन सिंह सौन थाना द्वाराहाट
आरक्षी भूपेन्द्र पाल थाना भतरौंजखान
आरक्षी बलराम कोतवाली अल्मोड़ा
आरक्षी दया प्रकाश धौनी कोतवाली रानीखेत

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने किए निरीक्षक, उपनिरीक्षकों के तबादले
Next: राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार अल्मोड़ा में हुआ प्रतिभा दिवस समारोह का सफल आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.