Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 14 लाख के गहनों की चोरी का खुलासा, टैक्सी ड्राइवर निकला चोर; लोन चुकाने को की थी चोरी
  • अल्मोड़ा

14 लाख के गहनों की चोरी का खुलासा, टैक्सी ड्राइवर निकला चोर; लोन चुकाने को की थी चोरी

AltnewsUttarakhand 22/06/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बीती 21 जून की सायं राजेश कुमार नन्दा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी- ग्राम शैल, अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में एफ0आई0आर0 दर्ज कराई कि वादी के घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर 14 लाख के सोने-चाँदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है।

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए चोरी का शीघ्र खुलासा व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन ओशीन जोशी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश यादव को तत्काल टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्देश पर ओशिन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा व प्रभारी एस0ओ0जी0 सुनील धानिक द्वारा संयुक्त टीम गठित की गई ।
SOG द्वारा सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर क्षेत्र में जानकारियाँ जुटाकर छानबीन शुरु की गई। SOG व अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी का शीघ्र खुलासे के लिए संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग शुरू की तो, स्यालीधार बैंड से पहले तलाड़बाड़ी जाने वाली कच्ची सड़क के पास 01 युवक स्यालीधार की ओर आता दिखा, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था, जिसकी पीठ में बैग टंगा था, शक होने पर बैग की तलाशी ली गई तो बैग से सोने-चाँदी के आभूषण व 01 कैमरा, कीमत 14 लाख रु0 के बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने चोरी किया जाना स्वीकार किया। चोरी के माल को कब्जे में लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत चोरी के अभियोग धारा 380/454/411 भा0द0वि0 में आवश्यक कार्यवाही की गई।

पूछताछ पर युवक ने बताया कि वह बोलेरो टैक्सी चलाता है, उस पर काफी लोन होने के कारण लोन भरने के लिए उसके द्वारा ग्राम शैल में राजेश कुमार नन्दा व परिवारजनों के घर में ना होने का फायदा उठाकर ताला तोड़कर चोरी की गई।

SSP ALMORA द्वारा 05 घंटे के भीतर ही 14 लाख के आभूषणों की चोरी का खुलासा करने पर पुलिस टीम को 5,000 रुपए नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

गिरफ्तार युवक का विवरण
कमलेश काण्डपाल उम्र- 25 वर्ष पुत्र मोहन चन्द्र काण्डपाल निवासी ग्रा0 व पो0 दरमाट तह0 व जिला अल्मोड़ा ।

बरामदगी
सोने के आभूषण – 02 मंगलसूत्र, 01 हार, 04 हाथ के कंगन, 02 मांगटीका, 02 नथ, 01 जोड़े कान के डबल झुमके, 01 जोड़े कान के गोसे, 01 जोड़े कान के झाले, 01 जोड़े कान के लटकनदार टॉप्स, 01 हाथ का ब्रेसलेट, 01 अंगूठी, 01 कान का नगदार टॉप्स, 03 नाक की फुल्ली) व 170 ग्राम चांदी (02 जोड़े पाजेब, 02 जोड़े बिछिया, 01 गले की चेन व 01 यासिका कम्पनी का कैमरा
कुल कीमत– 14 लाख रुपये।

गिरफ्तारी पुलिस टीम में ये रहे शामिल

  1. उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एस0ओ0जी0
  2. उ0नि0 बिशन लाल प्रभारी चौकी एन0टी0डी0
  3. उ0नि0 सौरभ कुमार भारती एस0ओ0जी0
  4. कानि0 343 खुशाल राम कोतवाली अल्मोड़ा
  5. कानि0 दिनेश नगरकोटी
  6. कानि0 राजेश भट्ट
  7. कानि0 संदीप सिंह

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग
Next: अल्मोड़ा: पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल के साथ आरोपी किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.