Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल के साथ आरोपी किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल के साथ आरोपी किया गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 23/06/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बीती 22 जून को सौरभ सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम ज्यूला थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा द्वारा थाना सोमेश्वर में अपनी मो0सा0 स्प्लेंडर प्लस वाहन संख्या UK01 A 1306 की कोसी रानीखेत तिराहे से चोरी हो जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी। सूचना के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध थाना सोमेश्वर में धारा 379 भादवि मे अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए चोरी की मोटरसाईकिल शीघ्र बरामद करने व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को तत्काल टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया गया। इस निर्देश पर विमल प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा के नेतृत्व में अजेन्द्र प्रसाद थानाध्यक्ष सोमेश्वर द्वारा टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा चोरी किये गये वाहन व अभियुक्त के तलाश हेतु कोसी, दौलाघट, रानीखेत, पातलीबगड़ आदि सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये तथा पातलीबगड़ स्थित सीसीटीवी कैमरे की मदद लेते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा पातलीबगड़ ममड़छीना रोड व ताकुला क्षेत्र में सुरागरसी पतारसी की गयी। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु क्षेत्र में छानबीन पर २३ जून, गुरुवार को चुराड़ी बैण्ड के पास चैकिंग के दौरान कमल भट्ट (36 वर्ष) पुत्र पदमा भट्ट निवासी भट्टगांव थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा के कब्जे से चोरी की मो0 सा0 UK01 A 1306 बरामद कर, गिरफ्तार किया गया। पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल-
अजेन्द्र प्रसाद थानाध्यक्ष सोमेश्वर
उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद
कानि0 चन्दन राणा
कानि0 नापु० सूरज सिंह
एचजी मनोज गिरी

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 14 लाख के गहनों की चोरी का खुलासा, टैक्सी ड्राइवर निकला चोर; लोन चुकाने को की थी चोरी
Next: सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने जिलाधिकारी के सम्मुख रखी अल्मोड़ा नगर की जन समस्याएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.