Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • पुलिसकर्मी की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या
  • अल्मोड़ा
  • नैनीताल

पुलिसकर्मी की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या

AltnewsUttarakhand 03/11/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी। मुखानी थाने के ठीक सामने कालिका कॉलोनी में रहने वाले एक पुलिस कर्मी की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर बाईं तरफ गहरी चोट का निशान है। पुलिस को आशंका है कि महिला के सिर पर भारी हथियार से वार किया गया है या किसी चीज पर पटककर हत्या की गई है। दिन में करीब 11:30 बजे शहर के बीचों-बीच हुई हत्या की सूचना पुलिस को दोपहर बाद ढाई बजे मिली। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि हत्या लूट के इरादे से की गई है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अल्मोड़ा के चिनौली गांव निवासी शंकर सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह का परिवार मुखानी थाने के सामने कालिका कॉलोनी में रहता है। शंकर पुलिस में सिपाही हैं और यूएसनगर जिले की बन्नाखेड़ा चौकी में तैनात है। शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट (40) दो बच्चों कपिल (17) और रिया (14) के साथ कालिका कॉलोनी स्थित नव निर्मित भवन में रहती थीं। गुरुवार को बच्चों के स्कूल जाने के बाद करीब 11 बजे ममता बाजार से लौटी थी। आखिरी बार उन्हें पास के ही एक दुकानदार ने देखा था। दोपहर करीब ढाई बजे बच्चे जब स्कूल से लौटे तो घर की अलमारी की तिजोरी टूटी हुई देखी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी फोन से पिता शंकर को दी। पिता के कहने पर बेटे ने 112 से संपर्क किया, लेकिन कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला। जिसके बाद बेटा कपिल स्वयं ही मुखानी थाने पहुंचा और घर में हुई वारदात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो किचन के एक कोने में ममता का शव पड़ा मिला। बच्चे बिलखने लगे और इसकी सूचना शंकर को दी गई। शंकर के घर पहुंचने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, साढ़े चार लाख से अधिक के गांजे के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा: खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.