Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 04/11/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वंदना ने आज नगरपालिका अल्मोड़ा के ट्रेंचिंग ग्राउंड बल्डोटी (कूड़ा डंपिंग स्थल) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईओ नगरपालिका भरत त्रिपाठी को निर्देश दिए कि डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शहर के अंतर्गत अनाधिकृत कूड़ा डंपिंग प्वाइंट तथा डस्टबिन को हटाने तथा उन स्थानों की सफाई करने के लिए भी कार्य करें। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बाद भी यदि कोई व्यक्ति अनाधिकृत रूप से खुले में कूड़ा फेंकता है तो ऐसे लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी वार्ड का चयन करते हुए लोगों को जैविक एवं अजैविक कूड़ा को अलग अलग करके रखने के लिए प्रेरित किया जाए तथा इसी प्रकार लोगों में कूड़ा निस्तारण हेतु ऐसी ही जागरूकता लाई जाए।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम लाट में कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट के लिए दीर्घ अवधि का प्लान तैयार करें। उन्होंने ईओ नगरपालिका को कहा कि कार्यदाई संस्था के माध्यम से उक्त चिन्हित भूमि के लैंड डेवलपमेंट के लिए आगणन तैयार कराया जाए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान समेत अन्य उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिसकर्मी की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या
Next: नशा तस्करों, नशेड़ियों पर कड़ी कार्यवाही को गली मोहल्लों में लगातार चेकिंग पर है पुलिस टीम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.