Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • द्वाराहाट से गुमशुदा बालिका जयपुर से बरामद
  • अल्मोड़ा

द्वाराहाट से गुमशुदा बालिका जयपुर से बरामद

AltnewsUttarakhand 04/11/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा/द्वाराहाट। द्वाराहाट पुलिस ने एक गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। बीती 29 अक्टूबर को थाना द्वाराहाट क्षेत्रांतर्गत निवासी एक महिला द्वारा तहरीर दी कि उसकी पुत्री 28 अक्टूबर को बिना बताये घर से कहीं चली गयी है, इस सूचना पर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई।
प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए, सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष द्वाराहाट को टीम गठित कर गुमशुदा बालिका को शीघ्र तलाशने हेतु निर्देशित किया गया।
टी0आर0 वर्मा क्षेत्राधिकारी रानीखेत के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी, लोगों से जानकारी जुटाकर साईबर सैल अल्मोड़ा की मदद लेकर अथक प्रयास से गुमशुदा बालिका को 02 नवम्बर को जयपुर राजस्थान से सकुशल बरामद कर 03 नवम्बर को न्यायालय उप जिलाधिकारी द्वाराहाट के समक्ष पेश किया गया। जहाँ उप जिलाधिकारी द्वाराहाट के आदेशानुसार बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के लिये गुमशुदा के माता-पिता द्वारा प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा भी थाना द्वाराहाट पुलिस की सराहना की गयी।

(रिपोर्ट: मनमोहन नेगी, द्वाराहाट)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नशा तस्करों, नशेड़ियों पर कड़ी कार्यवाही को गली मोहल्लों में लगातार चेकिंग पर है पुलिस टीम
Next: नशे के सौदागरों के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस का अभियान जारी: 1.62 लाख के गांजे के साथ एक तस्कर पकड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.