Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशे के सौदागरों के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस का अभियान जारी: 1.62 लाख के गांजे के साथ एक तस्कर पकड़ा
  • अल्मोड़ा

नशे के सौदागरों के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस का अभियान जारी: 1.62 लाख के गांजे के साथ एक तस्कर पकड़ा

AltnewsUttarakhand 05/11/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एस0एस0पी0 अल्मोड़ा द्वारा एसओजी/एएनटीएफ टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
बीती 04 नवम्बर को तिलक राम वर्मा सीओ रानीखेत व ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में जनपद की एसओजी/एएनटीएफ की सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद की पुलिस टीम व एस0ओ0जी0/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सराईखेत रोड पर चैकिंग के दौरान नमन अग्रवाल पुत्र स्व0 संजीव अग्रवाल निवासी गुलरघट्टा, थाना रामनगर, जिला नैनीताल के कब्जे से कुल 10.800 किग्रा गांजा (1,62,000 रु0 कीमत ) बरामद होने पर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी नमन अग्रवाल सराईखेत के आस-पास के क्षेत्रों से गांजा इकट्ठा कर तराई की ओर बेचने के लिए ले जा रहा था, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आया। इसका उद्देश्य गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को बेचकर नशे का आदी बनाने का था।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना सल्ट
आरक्षी भूपेंद्र पाल, एसओजी/एएनटीएफ, अल्मोड़ा।
आरक्षी मनमोहन सिंह एसओजी/एएनटीएफ, अल्मोड़ा।
आरक्षी चालक मदन बोरा, थाना सल्ट

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: द्वाराहाट से गुमशुदा बालिका जयपुर से बरामद
Next: एसएसपी अल्मोड़ा ने शीतकाल के दृष्टिगत नगर की वन वे यातायात व्यवस्था के समय में किया आंशिक परिवर्तन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.