Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी अल्मोड़ा सहित पुलिस कार्मिकों और पत्रकारों ने मीडिया प्रभारी, पीआरओ हेमा ऐठानी को स्थानान्तरण पर दी भावभीनी विदाई
  • अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा सहित पुलिस कार्मिकों और पत्रकारों ने मीडिया प्रभारी, पीआरओ हेमा ऐठानी को स्थानान्तरण पर दी भावभीनी विदाई

AltnewsUttarakhand 14/11/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा श्रीमती हेमा ऐठानी पीआरओ एसएसपी अल्मोड़ा के जनपद अल्मोड़ा से जनपद नैनीताल स्थानान्तरण होने पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई, समस्त पत्रकारों, समस्त थाना प्रभारियों/शाखा प्रभारियों सहित अन्य अधिकारी/कर्म0गण की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन कर नम आँखो से भावभीनी विदाई दी गयी।
विदाई समारोह का मंच संचालन उपनिरीक्षक दामोदर कापड़ी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरओ हेमा ऐठानी के जनपद नियुक्त के दौरान किये गये सराहनीय कार्यों का बखान किया गया। सीओ आपरेशन ओशिन जोशी, निरीक्षक एलआईयू कमल पाठक, थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक, थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ भारती, तथा कानि0 कविन्द्र देउपा मीडिया सैल द्वारा इनके द्वारा पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठावान, ईमानदारी, कड़ी मेहनत व लगन के साथ किये गये सराहनीय कार्यों के अतिरिक्त आमजनमानस/ मीडिया के साथ बेहतर समन्वय रखकर आमजनमानस में जागरुकता पहुचाने/नगर के सीनियर सीटिजनों/ कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को भली-भाँति सुनकर निदान हेतु किये गये प्रयासों की भी प्रशंसा की गयी साथ ही उपस्थित पुलिस बल से भी इनके कार्यो से प्रेरणा लेकर कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का पालन करने को कहा। अपने वक्तव्य देते समय सभी वक्ताओं की आँखो में आँसू आ गये थे।
प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने भी इनके सम्मान में अपना वक्तव्य कहा कि पुलिस की ड्यूटी काफी चुनौतीपूर्ण होती है अगर वह महिला हो तो यह और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है क्योकि उन्हें पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहन करना होता है। श्रीमती हेमा ऐठानी द्वारा पीआरओ की ड्यूटी के अतिरिक्त, अपने सीनियर अधिकारियों द्वारा दिये गये टास्कों को पूर्ण करना हो, मीडिया मैनेजमैण्ट, डे-केयर, सीनियर सीटिजन व आमजनमानस के साथ एक अच्छा तालमेल रखते हुए सभी दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया गया। इसके अतिरिक्त उपवा के तहत भी इनके द्वारा बेहतरीन कार्य करते हुए पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किये गये जो कि सराहनीय है। साथ ही यह भी कहा कि आपको सम्मान दिलाने के लिए कंधो पर सितारे व पद होना ही जरुरी नही है आपके द्वारा किये जा रहे कार्य भी आपको सबसे अलग पहचान/सम्मान दिला सकते हैं, आरक्षी हेमा ऐठानी पीआरओ ने इस कथन को शत प्रतिशत सार्थक किया है।
अंततः हेमा ऐठानी, पीआरओ एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अपने जनपद नियुक्ति के दौरान किये गये कार्यो/अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मैं अपने उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन/प्रेरणा से सीख लेते हुए पुलिस विभाग में जनपद अल्मोड़ा में 15 वर्ष की सेवा की जिसमें मेरे द्वारा विभिन्न शाखाओं में कार्यरत रहते हुए कई चुनौतीपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया गया। मैं अपनी सफलता/सम्मान का श्रेय पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों व सहकर्मियों सहित अल्मोड़ा नगर की सम्मानित जनता, वरिष्ठ जनों, महिलाओं, युवाओं व जनपद के विभिन्न संगठनों द्वारा दिये गये अमूल्य सहयोग/सुझावों को दिया।

मीडिया प्रभारी के रुप में कार्य करते हुए जनपद के सम्मानित पत्रकारों को नमन करते हुए कहा कि पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यो, जागरुकता कार्यक्रमों को अधिक से अधिक विभिन्न माध्यमों से जनमानस तक पहुँचाने में निरन्तर सहयोग रहा है जिसे आमजनमानस जागरुक होकर लाभान्वित हो रही है, भविष्य में भी पुलिस विभाग को इसी तरह सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा करते हुए सभी पत्रकार बन्धुओं का आभार व्यक्त किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेलछीना में धूमधाम से मनाया बाल दिवस
Next: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में धूमधाम से मनाया बाल दिवस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.