Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेलछीना में धूमधाम से मनाया बाल दिवस
  • अल्मोड़ा

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेलछीना में धूमधाम से मनाया बाल दिवस

AltnewsUttarakhand 14/11/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चेलछीना में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक बसंत कुमार भट्ट एवं एसएमसी अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की। इस मौके पर विद्यालय में बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें लेमन रेस प्रतियोगिता में सीता भट्ट प्रथम, ललिता नेगी द्वितीय और लता पांडे तृतीय स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर रेस में अनिल भट्ट प्रथम, बसंत पांडे द्वितीय तथा गौरव पांडे तृतीय स्थान पर रहे। फ्रॉग रेस में नीरज पांडे प्रथम, हेम पांडे द्वितीय तथा भावना पांडे तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के लिए विशेष भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन नितेश कांडपाल ने किया। इस मौके पर कविता चौबे, ललिता गैड़ा, चंद्रा देवी, आनंदी देवी सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग में आशा संवाद कार्यशाला का हुआ आयोजन
Next: एसएसपी अल्मोड़ा सहित पुलिस कार्मिकों और पत्रकारों ने मीडिया प्रभारी, पीआरओ हेमा ऐठानी को स्थानान्तरण पर दी भावभीनी विदाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.