Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: घर के आँगन से बच्चे को उठाकर गुलदार ने बनाया निवाला
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: घर के आँगन से बच्चे को उठाकर गुलदार ने बनाया निवाला

AltnewsUttarakhand 24/11/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। दुःखद खबर अल्मोड़ा जिले से है यहां 11 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की देर शाम 6:30 बजे अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के क्वैराली गांव निवासी रमेश बोरा का 8 वर्षीय इकलौता बेटा आरव पड़ोस में रहने वाले अपने ताऊ के घर से अपने घर की ओर आ रहा था। आरव ने घर की कुछ सीढ़ियां चढ़ी ही थी कि घात लगाये गुलदार ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पास में किसी व्यक्ति ने गुलदार को आरव पर हमला करते देख लिया। गुलदार आरव को आंगन से कुछ दूरी तक घसीट भी ले गया।

इसी बीच परिजनों के शोर मचाने के बाद ग्रामीण जमा हो गये। ग्रामीण गुलदार के पीछे-पीछे भागे। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूरी पर आरव का शव क्षत-विक्षत पड़ा था। ग्रामीणों के पहुंचने तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी। मृतक कक्षा तीन में प्राइमरी स्कूल नैनी में पढ़ता था।
घटना के बाद ग्रामीणों में जोरदार रोष बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार गुलदार घरों के आंगन पर देखा गया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता प्रस्ताव पर गठित विशेषज्ञ समिति ने अल्मोड़ा में नागरिकों का सुना पक्ष
Next: अल्मोड़ा: 3.38 लाख के गांजे के साथ 04 तस्कर गिरफ्तार, 02 बाईक सीज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.