Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एएनटीएफ प्रभारी ने आईटीआई के छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से किया सजग
  • अल्मोड़ा

एएनटीएफ प्रभारी ने आईटीआई के छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से किया सजग

AltnewsUttarakhand 09/12/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

यातायात नियमों व उतराखंड पुलिस एप की दी जानकारी

अल्मोड़ा। प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती द्वारा अनुभवी काउंसलर डा0 अजीत तिवारी व संकल्प जोशी, निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केन्द्र हल्द्वानी को जागरुकता कार्यक्रम में शामिल करते हुए आईटीआई फलसीमा के छात्रों को नशे के विरुद्ध जागरुक कर नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए जीवन में हमेशा नशे से दूर रहकर समृद्ध समाज के निर्माण के लिए सहयोग करने व अपने आस-पास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
छात्रों को बताया कि यदि आपके आस-पास कोई नशे की लत छुड़ाना चाहता हो तो अल्मोड़ा एएनटीएफ के हेल्प लाईन न0 9410348566 पर सम्पर्क करें, उसकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी और काउंसलिंग कर नशा मुक्त करने में हर सम्भव सहायता प्रदान की जायेगी, जिससे वह खुशहाल जीवन जी पाये। इस जानकारी को अपने आस-पास के लोगों को भी साझा करे, जिससे नशे की लत से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे लोगों को सहायता प्रदान की जा सके।

विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई, हमेशा यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया, साथ ही बालिग होने तक वाहन न चलाने के लिये उचित हिदायत भी दी गई। उत्तराखण्ड पुलिस एप की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा सम्बन्धी सुविधा गौरा शक्ति में अपने माताओं बहनों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 4 जिलों में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले वांटेड अल्मोड़ा पुलिस ने दबोचा
Next: अल्मोड़ा: काफली गांव की भावना ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.