Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • 4 जिलों में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले वांटेड अल्मोड़ा पुलिस ने दबोचा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नैनीताल
  • बागेश्वर

4 जिलों में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले वांटेड अल्मोड़ा पुलिस ने दबोचा

AltnewsUttarakhand 09/12/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने 2 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी के मामले में 2500 रूपये के इनामी वांछित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी 5 महीने से वांछित चल रहा था। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार अभियुक्त ने नौकरी लगाने के नाम पर करीब 2 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी की थी। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले वांटेड अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष दन्या को निर्देशित किया गया था।
विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार व पुलिस बल द्वारा वांटेड अभियुक्त रितेश पाण्डेय की धरपकड़ के लिए ठोस सुरागरसी पतारसी शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम की मदद लेते हुए अथक प्रयासों से दिनांक 8 दिसंबर 2022 को वांटेड रितेश पाण्डेय को शास्त्री नगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त रितेश पाण्डेय पुत्र मोहन चन्द्र पाण्डेय निवासी हल्द्वानी जिला नैनीताल 04 जनपदों ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा व बागेश्वर से कुल 14 अभियोगों में वांछित चल रहा था। अभियुक्त द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लगभग 2 करोड़ की धोखाधड़ी की गई थी। अभियुक्त 2,500 रु0 का ईनामी गैगस्टर है, जो 5 महीनों से फरार चल रहा था। अभियुक्त रितेश पाण्डेय के विरुद्ध 14 अभियोग दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार, आरक्षी सुरेन्द्र सिंह नेगी, आरक्षी प्रेम सिंह, आरक्षी इन्द्र कुमार (सर्विलांस सैल) शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जल स्रोतों के संवर्धन पर कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, जल संरक्षण की महत्ता पर रखे विचार
Next: एएनटीएफ प्रभारी ने आईटीआई के छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से किया सजग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.