Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आदर्श चंपावत की कार्ययोजना में अफसर लाएं तेजी :सीएम धामी
  • देहरादून

आदर्श चंपावत की कार्ययोजना में अफसर लाएं तेजी :सीएम धामी

AltnewsUttarakhand 13/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अफसरों को आदर्श जिला चंपावत की कार्ययोजना में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने चंपावत में धार्मिक, अध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन की संभावनाएं भी तलाश करने को कहा।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए चंपावत को मॉडल जिले के रूप में लिया जा रहा है। चंपावत ऐसा जिला है जिसमें राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से मैदान, तराई, भाबर और पर्वतीय क्षेत्र शामिल हैं। कहा कि विकास कार्यों में पारिस्थितिकी और पर्यावरण में समन्वय बनाकर कार्य किया जाए। प्रकृति से जो चीजें विरासत में मिली हैं, उनके संरक्षण के साथ विकास को पुख्ता योजना बनाई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा आदर्श जिला चंपावत के लिए नोडल अधिकारी अन्य अफसरों के साथ ही कार्यदायी संस्थाओं के साथ नियमित बैठकें करें। क्या बेहतर कार्य हो सकते हैं, इसके लिए स्थानीय स्तर पर लोगों के सुझाव भी लिए जाएं। कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटक की सुविधा के मद्देनजर तीन से चार दिन की यात्रा के लिए सर्किट और पूर्णागिरी में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली आदि मौजूद रहे।

शारदा कारिडोर को विस्तारित करें
उन्होंने शारदा कॉरिडोर और चम्पावत के आईएसबीटी को भी विस्तारित करने की जरूरत बताई। कहा कि निर्माण संबधी कार्यों में पारिस्थतिकी से संबंधित पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। अफसरों ने बताया कि चंपावत में पर्यटन, कृषि और बागवानी, हेल्थकेयर, शिक्षा, दुग्ध और उससे संबंधित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पथरी में हुए खूनी संघर्ष में पांच के खिलाफ केस दर्ज
Next: दहेज हत्या में दोषी पति को पांच वर्ष सजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.