Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चम्पावत
  • दहेज हत्या में दोषी पति को पांच वर्ष सजा
  • चम्पावत

दहेज हत्या में दोषी पति को पांच वर्ष सजा

AltnewsUttarakhand 13/06/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

चम्पावत(आरएनएस)।  दहेज हत्या के मामले में सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने सात साल पुराने मामले में मृतका के पति को दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही 22 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न चुकाने पर अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मोहन कांडपाल ने अक्तूबर 2017 में अल्मोड़ा जिले के जैंती तहसील में तहरीर देकर कहा था कि 2010 में उसने पुत्री निर्मला का विवाह रीठाक्षेत्र के धरसों निवासी भुवन चंद्र सनवाल से किया था। ससुराली उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 13 अक्तूबर 2017 को पति भुवन ने निर्मला को जहर देकर मार दिया था। सत्र न्यायाधीश ने गवाहों और साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अभियुक्त भुवन सनवाल को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आदर्श चंपावत की कार्ययोजना में अफसर लाएं तेजी :सीएम धामी
Next: उत्तरकाशी में जंगलों की आग पर नहीं वन विभाग का नियंत्रण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून

बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

AltnewsUttarakhand 04/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून

चम्पावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक, विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाने पर जोर

AltnewsUttarakhand 04/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.