Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आग लगने से एक गौशाला जलकर राख, 2 मवेशी भी झुलसकर मरे
  • अल्मोड़ा

आग लगने से एक गौशाला जलकर राख, 2 मवेशी भी झुलसकर मरे

AltnewsUttarakhand 17/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: विकासखंड द्वाराहाट के दूरस्थ ग्राम सभा बेढुली में आग लगने से एक गोशाला जलकर राख हो गयी। गौशाला में बेजुबान दो मवेशियों की भी मौत हो गई, साथ ही घास के चार लूटे भी जलकर राख हो गए। आग लगने का अभी तक नहीं पता नही चल सका है, मगर अनुमान लगाया जा रहा कि पास के जंगल में लगी आग की चिंगारी के कारण हादसा हुआ। राजस्व पुलिस तथा वन विभाग के कर्मचारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया। आपको बता दें कि ग्रामसभा बेढुली निवासी प्रयाग दत्त पंत के घर से 50 मीटर की दूरी पर गौशाला है। रविवार देर रात गोशाला में अचानक आग लग गई। गोशाला के अंदर एक गाभिन गाय और बछिया बंधी थी। आग में झुलसने से दोनों की मौत हो गई। आग से घास के चार लूटे भी जल गए। सुबह तीन बजे जब मकान मालिक प्रयाग दत्त बाहर आए तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने आकर बमुश्किल आग बुझाई लेकिन तब तक सब कुछ जल गया था। उप राजस्व निरीक्षक नीरजा जोशी और वन विभाग की कर्मचारी अंजू ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रधान सीनू आर्या सहित तमाम ग्रामीणों ने प्रभावित पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मल्ला महल को ज्ञान व सांस्कृतिक रूप में विकसित करने को नियोजित योजना के तहत करना होगा कार्य
Next: अल्मोड़ा जिला अस्पताल में शुरू हुए नाक के ऑपरेशन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.