Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आपदा प्रभावितों को रेडक्रॉस ने उपलब्ध कराई राहत सामग्री
  • अल्मोड़ा

आपदा प्रभावितों को रेडक्रॉस ने उपलब्ध कराई राहत सामग्री

AltnewsUttarakhand 19/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर से लगे खत्याड़ी ग्राम सभा के दरखास तोक में बीते दिनों हुई बारिश के बाद तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे जिससे वहां रह रहे लोगों के लिए संकट उत्पन्न हो गया। गनीमत रही कि इसमें किसी को शारीरिक रूप से कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि गैस सिलेंडर सहित अन्य जरूरी सामान मकान के मलबे में धंस गया। इस पर रेडक्रास समिति ने पहुंच कर प्रभावित परिवारों को कम्बल, राशन एवं किचन सैट का वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान हरीश कनवाल ने बताया कि हरीश राम, गोविंद राम और कलावती देवी के परिवार के लिए अब क्षतिग्रस्त घर में रहना संभव नहीं हो पा रहा है। रेडक्रास अध्यक्ष मनोज सनवाल ने प्रशासन से भी प्रभावितों को मुआवजा देने और खतरे वाले भवनों में रह रहे लोगों के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं वे आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं तथा अन्त्योदय कार्ड धारक हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को आपदा मद से आर्थिक मदद करने की भी अपील की है। इस अवसर पर रेडक्रास के अध्यक्ष मनोज सनवाल, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, डॉ जे सी दुर्गापाल आदि लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खालिस्तानी पन्नू के साथ कांग्रेस खड़ी है : रवनीत सिंह बिट्टू
Next: सीएम धामी की पर्यटन प्रदेश की मुहिम लाई रंग, उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.